Sunday, August 1, 2010

mahamoorkh vo

महामूर्ख वो भारतवासी
जो इनको कहते नालायक
दुनिया में सबसे काबिल हैं
अपने सांसद और विधायक

चोरी ये करवा सकते हैं
डाका ये डलवा सकते हैं
चाहें तो अपहरण करा लें
चाहे तो मरवा सकतें हैं
संविधान कि मर्यादा को
चाहे जहाँ फाड़ सकते हैं
भाषण वो भी नैतिकता पर
अच्छा भला झाड़ सकते हैं
हर गुनाह में माहिर हैं ये
चाहे जो अपराध करा लो
सच्चाई पर प्रवचन ले लो
अच्छाई पर लेख लिखा लो

इतने हरफनमौला नेता
और कहीं तुम पा न सकोगे
इन्हें गलियां मत दो प्यारे
बात हमें लगती दुखदायक
दुनिया में सबसे काबिल हैं
अपने सांसद और विधायक

No comments:

Post a Comment